logo

मध्यप्रदेश के बदनावर तहसील फोरलेन का मामला जून के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा उज्जैन बदनावर फोरलेन सड़क,

*डायवर्शन मॉर्ग की अनदेखी पड़ रही लोगो को भारी, उड़ती धूल व गिट्टी से लोग परेशान,*
-----------------------

यहां उज्जैन से बदनावर तक बन रहे फोरलेन सड़क को लेकर काम तेजी से चल रहा है। समय सीमा से पहले ही इस मॉर्ग बनकर तैयार हो जाएगा। गुजरात से मप्र को जोड़ने वाला यह मार्ग अत्यधिक महत्वपूर्ण है जो सिंगल लेन होकर बहुत ही जोखिम भरा है। दिसंबर-2021 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यातायात के दबाव को देखते हुए उज्जैन से बदनावर तक 69.1 किमी को राष्ट्रीय राजमार्ग (एफ-752 डी) घोषित कर दिया था। 20 साल पहले उज्जैन-बदनावर-थांदला तक के इस मार्ग का चौड़ीकरण इन दिनों चल रहा है।

पुल- पुलियाओं के निर्माण के दौरान बनाए गए डायवर्शन कच्चे होने से लोगों के परेशानी का सबब बने हुए हैं। उड़ती धूल जहां लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल रही है तो गडढों भरी कच्ची सड़क से वाहनो में टूट फूट भी हो रही है। महाकाल लोक निर्माण के बाद इस पर समूचे गुजरात सहित उत्तरी महाराष्ट्र, राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही सहित धार, झाबुआ, आलीराजपुर का धार्मिक यातायात चार गुना अधिक बढ़ बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इसके महत्व को समझाते हुए तत्काल नेशनल हाईवे का दर्जा देकर 1143 करोड रुपए स्वीकृत किए थे। वैसे तो इसके पूर्ण होने की समय सीमा दिसंबर 2024 है लेकिन इसकी गति को देख अधिकारियों का कहना है कि यह जून में ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पर बदनावर, बडनगर, मौलाना, इंगोरिया, चिकली एवं उज्जैन शहर में बाईपास बनाए जा रहे हैं। छोटी-छोटी पुल व अंडरपास भी बनाए गए हैं। बदनावर में यह जावरा लेबड़ नयागांव फोरलेन को क्रॉस करेगा।

*बदनावर के पास बन रहा बायपास*

इसके लिए बदनावर चौपाटी से करीब 4 किलोमीटर दूर से ही बाईपास बनाया जा रहा है। यह खेरवास के पास होता हुआ फोरलेन पर बड़े ब्रिज के निर्माण से क्रॉस होगा, जो पेटलावद मार्ग पर मिलेगा। यहां एक लेन की चौड़ाई 9 मीटर की होगी। दोनों मार्ग के बीच में सीमेंट के पाइप डालकर केबलीकरण की व्यवस्था भी की जा रही है। 2028 के सिहंस्थ के दौरान यह अत्यधिक व्यस्तम मार्ग रहेगा। घुमावदार व अंधे मोड खत्म होने तथा फोरलेन सड़क बनने से दुर्घटनाओं में निर्णायक कमी आएगी। पूरे मार्ग पर केवल एक ही टोल खरसोद के पास बनाया जाएगा।

*पुल डायवर्शन बन रहे मुसीबत*

इधर फोरलेन निर्माण कंपनी मार्ग को समय सीमा से पूर्व पूरा करने के चक्कर में लोगों की सुविधाओं का ध्यान नही रख पा रही है। ग्राम ढोलाना में पुलिया का निर्माण चल रहा है। जहां बनाए गए डायवर्शन के कारण उड़ती धूल से घरों की रंगत बदल गई। वहीं सड़क किनारें की होटलों व दुकानों में धूल के कारण बैठना भी मुश्किल भरा हो गया है। यहां तक कि फोरलेन किनारे खेतों में खड़ी फसलें भी प्रभावित हुई थी इनमें एक किसान का तो वीएनआर अमरूद के कारण, फसल खराब हो गई थी। करीब छ माह से क्षेत्रवासी परेशान हैं। यही स्थिति ग्राम पंचकवासा और पोल्ट्रीफार्म के सामने के अलावा नागेश्वर महादेव धाम के पास भी हो रही है। जहां आए दिन उड़ती धूल और गिट्टियों से लोग चोटिल हो रहे हैं। डायवर्शन मार्ग की अनदेखी सभी पर भारी पड़ रही है।

0
35 views